29 Mar 2024, 15:28:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पिता बनने से पहले विराट कोहली का सता रहा ये डर, कहा, अपने बच्‍चों को....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2018 1:23PM | Updated Date: May 24 2018 1:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अपनी बैटिंग और कप्तानी से विपक्षी टीम के खिलाड़ियों की नींद उड़ाने वाले विराट कोहली ने खुलासा किया है कि अनुष्का से शादी के बाद उनके बिहेवियर में काफी बदलाव आया है। इसके साथ ही विराट ने अपनी फैमिली प्लानिंग पर भी चर्चा की और पहली बार अपने भविष्य के बारे में खुलासा किया।

ईएसपीएन को दिए इंटरव्यू में विराट कोहली ने बताया कि अनुष्का काफी धार्मिक हैं और उनके साथ रहते हुए मैंने खुद के अंदर भी कई बदलाव महसूस किए हैं। मैंने अनुष्का के साथ बहुत सारी चीजों को महसूस किया। अनुष्का से शादी के बाद मैं पहले से ज्यादा शांत रहने लगा हूं। अपने करियर के बारे में बात करते हुए विराट ने कहा कि मुझे पता है ये हमेशा ऐसा नहीं रहेगा। एक दिन ये भी खत्म होगा। मेरी भी अपनी जिंदगी है। अपना परिवार है। मेरे अपने बच्चे होंगे। उन्हें मेरे साथ समय बिताने का हक होगा।

विराट कोहली को यह डर सताने लगा है कि उनके बच्चों को सेलिब्रिटी का एहसास होगा। इसलिए विराट ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि एक बात जो मेरे दिमाग में बहुत साफ है, मैं चाहता हूं कि अपने करियर से जुड़ी बातें घर पर ना हों। मैं चाहता हूं कि मेरी ट्रॉफियां, मेरे अचीवमेंट्स कुछ भी मेरे घर पर ना रहें। मैं चाहता हूं कि जब मेरे बच्चे बड़े हो रहे हों तो उन्हें सेलिब्रिटी के घर का एहसास ना हो।'

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »