20 Apr 2024, 11:23:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

तिरंगे की नेल-पॉलिश ने मुझे प्रेरित किया : मणिका बत्रा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2018 11:58AM | Updated Date: Apr 22 2018 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोल्ड कोस्ट। राष्ट्रमंडल खेलों में अपने स्वर्णिम प्रदर्शन के साथ साथ नाखूनों पर तिरंगे की नेल- पॉलिश से सुर्खियों में आई टेबल टेनिस खिलाड़ी मणिका बत्रा ने इसका राज खोलते हुए कहा कि इससे उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली। मणिका ने शुक्रवार रात यहां एक सम्मान समारोह में तिरंगे की नेल-पॉलिश की सोच के बारे में पूछे जाने पर कहा, तिरंगा तो हमेशा हमारे दिल में रहता है, लेकिन मैंने इसे अपने नाखूनों पर लगाया। इससे मुझे हमेशा अच्छा करने की प्रेरणा मिलती रही।
 
जब भी मैं किसी गेम या मैच में पिछड़ रही थी तब मैं सर्विस करते समय अपने नाखूनों की तरफ देखती थी और उस पर बना तिरंगा हमेशा प्रेरणा देता था। दिल्ली की 22 वर्षीय खिलाड़ी ने साथ ही कहा, राष्ट्रमंडल खेलों के प्रदर्शन के बाद मुझे लड़कियों से ढेरों संदेश मिले कि वह मेरी तरह बनना चाहती हैं। मैं भी इन लड़कियों के लिए एक रोल मॉडल बनना चाहती हूं और मेरा यही सपना है कि टेबल टेनिस के साथ मेरा नाम हमेशा जोड़कर देखा जाए।
 
मणिका ने अगस्त में होने वाले एशियाई खेलों में भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का वादा करते हुए कहा, हम बेशक एशियाई खेलों में पदक जीतने के मामले में पीछे हैं लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों के बाद हमारा मनोबल बहुत ऊंचा हो गया है और मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि मैं एशियाई खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूं और देश के लिए पदक जीतूं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »