19 Apr 2024, 08:58:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विदर्भ ईरानी कप जीतने से चार विकेट दूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2018 8:59PM | Updated Date: Mar 17 2018 8:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। रणजी चैंपियन विदर्भ ईरानी कप जीतने से मात्र चार विकेट दूर रह गया है। विदर्भ ने शेष भारत के खिलाफ ईरानी कप मुकाबले में शनिवार को चौथे दिन अपनी पहली पारी सात विकेट पर 800 रन पर घोषित करने के बाद शेष भारत के छह विकेट 236 रन पर गिरा दिए। विदर्भ ने पांच विकेट पर 702 रन से आगे खेलते हुए सात विकेट पर 800 रन पर अपनी पारी घोषित की। शेष भारत अभी विदर्भ के स्कोर से 564 रन पीछे है जबकि उसके चार विकेट बाकी हैं।

रणजी खिताब जीत चुके विदर्भ का अब ईरानी कप पर भी कब्ज़ा सुनिश्चित हो गया है। शेष भारत की तरफ से युवा ओपनर पृथ्वी शॉ ने 64 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाए। कप्तान करुण नायर मात्र 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ओपनर रवि कुमार समर्थ अपना खाता भी नहीं खोल सके। मयंक अग्रवाल ने 11 रन बनाए जबकि केएस भरत शून्य पर पवेलियन लौट गए। रविचंद्रन अश्विन आठ रन ही बना सके। शेष भारत ने अपने छह विकेट 28 वें ओवर तक मात्र 98 रन पर गंवा दिए थे

लेकिन हनुमा विहारी और जयंत यादव ने सातवें विकेट की अविजित साझेदारी में 138 रन जोड़कर टीम को पतन से बचा लिया। हनुमा 171 गेंदों पर नाबाद 81 रन में अब तक 10 चौके लगा चुके हैं जबकि जयंत ने 147 गेंदों पर नाबाद 62 रन में नौ चौके लगाए हैं। विदर्भ को रणजी चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज रजनीश गुरबानी ने 13 ओवर में मात्र 46 रन देकर चार विकेट झटके।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »