20 Apr 2024, 08:08:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भिवानी में होगा एक करोड़ का भारत केसरी दंगल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2018 4:40PM | Updated Date: Mar 17 2018 4:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हरियाणा के भिवानी के भीम स्टेडियम में शहीदी दिवस पर 21 से 23 मार्च तक भारत केसरी कुश्ती दंगल आयोजित किया जाएगा जिसमें कुल एक करोड़ रुपए की भारी भरकम ईनामी राशि दी जाएगी। भिवानी भारत केसरी दंगल में सर्वश्रेष्ठ कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें प्रत्येक टीम में 10 खिलाड़ी शामिल होंगे। भिवानी में इस तरह का यह अपने आप में पहला कार्यक्रम होगा। यह दंगल महिला और पुरुष दोनों का होगा। दंगल के लिए हरियाणा, रेलवे, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश और पंजाब की टीमों को शामिल किया गया है।

महिला और पुरुष दोनों प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाले दस खिलाड़यिों को 10-10 लाख रुपए के हिसाब से एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। दो प्रशिक्षकों को 5-5 लाख रुपए ईनाम दिया जाएगा। इसी प्रकार 50 लाख रुपए दूसरे स्थान पर रहने वाले पहलवानों के लिए, 25 लाख रुपए तीसरे स्थान के लिए और चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाडि़यों को 11 लाख रुपये की राशि ईनाम स्वरूप दी जाएगी। इस प्रतियोगिता के लिए भारतीय रेलवे ने अपनी टीम का चयन कर लिया है। रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड ने दस खिलाड़यिों के नाम का ऐलान किया है।

रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के खेल अधिकारी संजय ओह्लान ने कहा कि दंगल के लिए भारतीय रेलवे ने अपने सर्वश्रेष्ठ पहलवानों को चुना है। इसके लिए रेलवे अखाड़ा, किशनगंज दिल्ली में बाकायदा ट्रायल का आयोजन किया गया। खेल अधिकारी संजय ओह्लान की देखरेख में  संपन्न हुए ट्रायल में महिला और पुरुष दोनों में पांच-पांच भार वर्गों में खिलाड़ियों को चुना गया है। ट्रायल के लिए तकनीकी अधिकारी के रूप में राष्ट्रयमंडल चैम्पियशिप के स्वर्ण पदक विजेता जयभगवान (उत्तर पश्चिमी रेलवे) और अन्तराष्ट्रीय पहलवान संजीत मालिक (उत्तर पश्चिमी रेलवे) ने रेफरी की भूमिका निभाई।

इस मौके पर भारतीय रेलवे के सभी विख्यात पहलवान और कोच भी मौजूद थे जिसमे अर्जुन अवार्डी कृपाशंकर बिश्नोई शामिल हैं। पुरुष वर्ग में 57 किग्रा नितिन राठी , 65 किग्रा बजरंग पुनिया, 74 किग्रा प्रवीण राणा, 86 किग्रा पवन कुमार और 97 किग्रा में सत्यव्रत कादयान शामिल हैं वहीं महिलाओं में 48 किग्रा सीमा, 57 किग्रा ललिता शेरावत, 62 किग्रा सरिता मौर, 68 किग्रा ऋतू मलिक और 75 किग्रा भार वर्ग में किरण बिश्नोई शामिल हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »