20 Apr 2024, 01:28:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हरियाणा का तीनों कुश्ती चैंपियनशिप पर कब्ज़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2018 3:26PM | Updated Date: Mar 17 2018 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती के पावरहाउस हरियाणा ने पुणे के बालेवाडी में 37वीं फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन और 21वीं महिला कैडेट सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तीनों चैंपियनशिप पर अपना कब्जा कर लिया है। हरियाणा ने महिला वर्ग में 245 अंकों के साथ चैंपियनशिप जीती। महाराष्ट्र(150) को दूसरा स्थान और दिल्ली (114) को तीसरा स्थान मिला। ग्रीको रोमन में हरियाणा ने 190 अंकों के साथ चैंपियनशिप पर कब्जा किया। दिल्ली (137) को दूसरा और उत्तर प्रदेश (136) को तीसरा स्थान मिला। पुरूष फ्री स्टाइल में हरियाणा ने 220 अंकों के साथ खिताब अपने नाम किया। दिल्ली(156) को दूसरा और महाराष्ट्र(102) को तीसरा स्थान मिला।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »