28 Mar 2024, 23:03:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान बने स्टीव स्मिथ, बोले - टीम में लौटकर अच्‍छा लग रहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2018 11:56AM | Updated Date: Feb 25 2018 11:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आॅस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के लिए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान चुने गए। रॉयल्स दो साल का प्रतिबंध झेलने के बाद आईपीएल में वापसी कर रही है। स्टीव स्मिथ 2014 और 2015 में रॉयल्स का हिस्सा थे और उन्हें टीम ने रिटेन किया है। पिछले साल स्मिथ की कप्तानी में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट ने आईपीएल फाइनल में जगह बनाई थी जिसमें उसे मुंबई इंडियंस ने हराया। 
 
स्मिथ ने पिछले आईपीएल सत्र में 15 मैचों में 472 रन बनाए थे। स्मिथ ने कहा - रॉयल्स के साथ लौटकर अच्छा लग रहा है। रॉयल्स की कप्तानी करना और किंग ( शेन वाॅर्न ) के साथ काम करना फर्क की बात है। मेंटर वाॅर्न ने कहा - हम रॉयल्स की तरह का ही आक्रामक क्रिकेट खेलेंगे। मुझे यकीन है कि यह सत्र रोमांचक होगा और हमें कामयाबी मिलेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »