20 Apr 2024, 05:51:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

श्रीदेवी के निधन से दुखी सचिन तेंदुलकर, बोले - सुबह उठा तो...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2018 11:43AM | Updated Date: Feb 25 2018 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिग्‍गज अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन पर शोक जताते हुए महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा कि यह स्वीकार कर पाना मुश्किल है कि यह दिग्गज अभिनेत्री अब इस दुनिया में नहीं है। श्रीदेवी का कल देर रात दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में हिस्सा लेने के लिए अपने परिवार के साथ वहां गई थी। वह 54 बरस की थी। 
 
यह बेहद दुखद
तेंदुलकर ने रविवार को तीसरी आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस नई दिल्ली मैराथन को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा,यह काफी दुखद है। जब मैं सुबह उठा और इसके बारे में पड़ा ... यह बेहद दुखद है। मेरे पास इसे बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं क्योंकि हम सभी उन्हें देखते हुए बड़े हुए और अचानक यह सुनना कि वह हमारे बीच नहीं है, इसे स्वीकार कर पाना मुश्किल है। उन्होंने कहा - उनके परिवार के प्रति और उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना है।
 
मैराथन के बारे में बोले सचिन... 
मैराथन के बारे में तेंदुलकर ने कहा - दिल्ली हमेशा प्रतिस्पर्धी रही है और अन्य मैराथन कहीं भी हो, यहां हिस्सा लेने वालों की संख्या दोगुनी होती है। हमें यहां जो प्रतिक्रिया मिली वह बेजोड़ है और यह साफ तौर पर जागरूकता को दिखाता है कि लोग खाकर सिर्फ बैठना नहीं चाहते। वह कड़ी मेहनत करके कैलोरी घटाना चाहते हैं और यही स्वस्थ और फिट जीवनशैली है।
 
भारत में फैलाना चाहते हैं...                                   
उन्होंने कहा - हम भारत को फिट और स्वस्थ बनाने के संदेश को फैलाना चाहते हैं। यहां एचआईवी पीड़ितों, कुछ दिव्यांगों, व्हील चीयर पर बैठे लोगों ने हिस्सा लिया। कुल मिलाकर किशोरों से लेकर 70 साल के लोगों ने इसमें हिस्सा लेकर इसे विशेष जश्न बना दिया और मैं उम्मीद करता हूं कि यह ऐसे ही आगे बढ़ता रहेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »