28 Mar 2024, 19:36:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जब धोनी को मैदान पर आया गुस्सा... मनीष पांडे को दे डाली गाली, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2018 11:35AM | Updated Date: Feb 23 2018 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के मिस्टर कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी को गुस्सा कम ही आता है, लेकिन जब आता है तो हर कोई कांप सा जाता है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को सेंचुरियन में खेले गए सीरीज के दूसरे टी-20 मैच के दौरान धोनी का गुस्सा देखने को मिला। धोनी को इतना गुस्सा आ गया था, कि उन्होंने मनीष पांडे को जोर से डाटा और गाली भी दे डाली।
 
भारतीय पारी के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर मनीष पांडे ने सिंगल लिया। नॉन स्ट्राइकर एंड पर पहुंचने के बाद पांडे इधर-उधर देख रहे थे, तभी धोनी ने चिल्लाकर कहा “***** इधर देख ले, उधर क्या देख रहा है। उस समय धोनी 35 रन पर खेल रहे थे। इसके बाद धोनी का गुस्सा गेंदबाज पर भी निकला और उन्होंने आखिरी ओवर की बची हुई पांच गेंद पर 6, 4, 4, 2 और 1 रन बनाए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »