20 Apr 2024, 14:28:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विंटर ओलिंपिक : डोपिंग के दोषी रूसी कर्लर से छिना गया पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2018 10:28AM | Updated Date: Feb 23 2018 10:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्योंगयांग। डोपिंग में दोषी पाए जाने के बाद रूसी कर्लर अलेक्सांद्र क्रूशेलनितवस्की का प्योंगयांग शीतकालीन ओलिंपिक खेलों में जीता गया ब्रॉन्ज मेडल वापस ले लिया गया है। सीएएस ने यह जानकारी दी। सीएएस ने अपने बयान में कहा, इस खिलाड़ी ने डोपिंगरोधी नियमों के उल्लंघन की बात स्वीकार की है। उसे मिक्स्ड डबल्स कर्लिंग इवेंट से अयोग्य घोषित किया जाता है। इससे पहले इस खिलाड़ी ने सुनवाई में उपस्थित होने से इनकार कर दिया था जिसके कारण सीएएस ने इसे स्थगित कर दिया था।
 
सीएएस ने पूर्व में जारी अपने बयान में कहा था, अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति और विश्व कर्लिंग महासंघ बनाम अलेक्सांद्र क्रूशेलनितवस्की मामले में सभी पक्षों ने खेल पंचाट के डोपिंगरोधी विभाग से सुनवाई स्थगित करने के लिए कहा। क्रूशेलनितवस्की के मूत्र के ‘ए’ और ‘बी’ नमूनों में प्रतिबंधित मेलडोनियम पाया गया था। यह वही ड्रग है जिसके कारण रूसी टेनिस स्टार मारिया शारापोवा को 15 महीने का प्रतिबंध झेलना पड़ा था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »