23 Apr 2024, 13:50:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विजय हजारे ट्रॉफी : ओड़िशा ने हरियाणा को 9 विकेट से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2018 6:35PM | Updated Date: Feb 16 2018 6:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। दीपक बेहेरा (22 रन पर छह विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत ओड़िशा ने हरियाणा को विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप ए मैच में शुक्रवार को एकतरफा अंदाज में नौ विकेट से हरा दिया। दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल की होड़ से पहले ही बाहर हो चुकीं थीं। 
 
हरियाणा की शुरुआत ही खौफनाक रही और उसके छह विकेट तो मात्र 23 रन तक गिर चुके थे। संजय ढुल ने 72 और हर्षल पटेल ने 50 रन बनाकर हरियाणा को 45.5 ओवर में 170 रन तक पहुंचाया। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 102 रन जोड़े। दीपक बेहेरा ने 10 ओवर में 22 रन पर छह विकेट झटके।
 
ओड़िशा ने 31.4 ओवर में एक विकेट पर 172 रन बनाकर मैच जीत लिया। अनुराग सारंगी ने नाबाद 84 और शांतनु मिश्रा ने नाबाद 53 रन बनाये। ओड़िशा की छह मैच में यह तीसरी जीत रही और वह 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा जबकि हरियाणा तीसरी हार झेलकर 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »