28 Mar 2024, 20:17:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस बंगलादेशी क्रिकेटर ने फैन को पीटा, अब मिलेगी ये सजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 29 2017 3:05PM | Updated Date: Dec 29 2017 3:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बंगलादेश के बल्लेबाज शब्बीर रहमान फस्ट क्लास क्रिकेट लीग मैच के दौरान स्टेडियम में बैठे फैनके शोर मचाने से इस कदर नाराज हो गए कि उन्होंने उसे जमकर पीट दिया। इस घटना को खुद रिजर्व अंपायर ने देखा जिसके बाद क्रिकेटर के खिलाफ कार्रवाई की।

पिछसे हफ्ते राजशाही में चल रहे फस्ट क्लास राजशाही डिवीजन नेशनल क्रिकेट लीग और ढाका मेट्रोपोलिस के बीच चल रहे मैच के दौरान यह घटना घटी। रिपोर्ट के अनुसार खेल के दूसरे दिन एक समर्थक शब्बीर का नाम लेकर चिल्ला रहा था कि शब्बीर ने पारी समाप्त होने के बाद मैदानी अंपायर से मैदान से बाहर जाने की इजाजत ली और पीछे से जाकर उस युवा फैन की जमकर पिटाई कर दी।
 
लेवल-4 का आरोप 
बताया जा रहा है कि रिजर्व अंपायर ने इस घटना को देखा और मैच रेफरी से इसकी शिकायत की जिन्होंने बाद में बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के संचालन समिति के अध्यक्ष अकरम खान को इसकी जानकारी दी। शब्बीर पर इस मामले में लेवल-4 का आरोप लगा है।
 
लग सकता है प्रतिबंध 
सूत्रों के अनुसार जब शब्बीर को तीसरे दिन जांच के लिए बुलाया गया तब शब्बीर मैच रेफरी शौकातूर रहमान के साथ भी काफी आक्रामक पेश आ रहे थे। अनुशासनात्मक समिति के उपाध्यक्ष शेख सोहेल ने कहा कि शब्बीर पर इस मामले में दोषी पाये जाने के बाद पांच लाख टका या छह हजार डॉलर के जुर्माने के साथ कई मैचों का प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।
 
बंगलादेशी बल्लेबाज शब्बीर को इससे पहले भी कई बार अपने व्यवहार के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। उनपर वर्ष 2016 में बीसीबी ने 14 हजार डॉलर का जुर्माना लगाया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »