28 Mar 2024, 17:37:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित शर्मा के तूफानी शतक के बाद कुलदीप-चहल की जोड़ी ने किया कमाल, टीम इंडिया 88 रन से जीती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 22 2017 11:58PM | Updated Date: Dec 23 2017 11:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 88 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। होल्‍कर स्‍टेडियम के रनों से भरपूर विकेट पर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की 118 रन की तूफानी पारी और केएल राहुल के 89 रन की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 260 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 17.2 ओवर में 172 रन (9 विकेट) बनाकर आउट हो गई। एंजेलो मैथ्‍यूज ने चोट के कारण बैटिंग नहीं की। भारत के लिए युजवेंद्र चहल ने चार और कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए। इससे पहले, मैच में टीम इंडिया के कप्‍तान रोहित शर्मा ने जबर्दस्‍त प्रदर्शन करते हुए मात्र 35 गेंदों पर शतक जमाया.टी20 में सबसे तेज शतक जमाने के मामले में उन्‍होंने दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर के रिकॉर्ड की बराबरी की।
 
रोहित जब तक क्रीज पर थे, उनके बल्‍ले से दोहरा शतक निकलना भी संभव लग रहा था। दुर्भाग्‍य से पारी के 13वें ओवर में आउट होने के कारण यह नहीं हो सका। रोहित के इस शानदार प्रदर्शन के कारण राहुल का अर्धशतक (89 रन) लगभग अनदेखा ही रह गया। रोहित और राहुल ने पहले विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी की। श्रीलंका टीम ने इंटॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बैटिंग के लिए बुलाया था। रोहित मैन ऑफ द मैच रहे।

पहले भारतीय : टी-20 में रोहित सबसे तेज शतक जमाने वाले पहले भारतीय भी बन गए हैं। इससे पहले केएल राहुल ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 46 गेंदों पर शतक जमाया था। 
 
श्रीलंका को 261 रन की चुनौती श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी सौंपी। भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 260 रन बनाए।  श्रीलंका की टीम 172 रन ही बना सकी।

भारत ने बनाया सर्वोच्च स्कोर
भारत ने टी-20 इंटरनेशनल में 260 रनों का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड आॅस्ट्रेलिया के नाम (263) है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »