29 Mar 2024, 10:54:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फेडरर चौथी बार बने वर्ष की श्रेष्ठ खेल शख्सियत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2017 5:19PM | Updated Date: Dec 15 2017 5:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 

लंदन। ग्रैंड स्लेम के बादशाह स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर को रिकार्ड चौथी बार वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खेल शख्सियत के सम्मान से नवाजा गया है।  36 साल के फेडरर ने इस वर्ष कमाल की फार्म दिखाई और दो और ग्रैंड स्लेम अपने नाम किए। घुटने की चोट के कारण छह महीने तक कोर्ट से बाहर रहे स्विस मास्टर ने आस्ट्रेलियन ओपन जीतने के बाद रिकार्ड आठवीं बार विंबलडन खिताब अपने नाम किया और इस सत्र उनका रिकार्ड 52-5 का रहा। वह इसी वर्ष विश्व रैकिंग में दूसरे नंबर पर भी पहुंचे।
 
फेडरर ने रिकार्ड चौथी बार यह सम्मान अपने नाम किया है। इससे पहले वर्ष 2004, 2006 और 2007 में भी उन्हें विश्व की सर्वश्रेष्ठ खेल शख्सियत चुना गया था। उनके अलावा मोहम्मद अली और जमैका के यूसेन बोल्ट ने तीन-तीन बार यह खिताब पाया है।
      
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »