17 Apr 2024, 00:29:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट ने टीम साथियों से मांगे शादीशुदा जिंदगी के लिए टिप्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2017 5:31PM | Updated Date: Dec 14 2017 5:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं और उन्हें अपनी टीम के साथियों से भी खूब बधाईयां मिल रही हैं जिसके लिए उन्होंने सभी को शुक्रिया भी अदा किया। विराट और अनुष्का सोमवार को इटली में एक दसरे के साथ परिणय सूत्र में बंधे थे। शादी के समारोह में दोनों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए। मुंबई में 26 दिसंबर को अब दोनों की शादी की रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जाएगी जहां टीम इंडिया के खिलाडिय़ोंऔर बॉलीवुड सितारों के शिरकत करने की उम्मीद है।
 
शादी के बाद पाकिस्तान समेत कई देशों के क्रिकेट खिलाडिय़ों और विभिन्न क्षेत्र की हस्तियों ने भारतीय कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को शादी की बधाई दी थी और अब विराट ने इस बधाई के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है। विराट ने अजिंक्या रहाणे के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा," धन्यवाद जिंक्स। वापस आने के बाद तुम सबसे टिप्स लूंगा।" उन्होंने ओपनर शिखर धवन की बधाई पर भी शुक्रया अदा करते हुए कहा," धन्यवाद जाट जी।"      
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »