20 Apr 2024, 07:53:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पंजाब बना अखिल भारतीय पुलिस हॉकी चैंपियन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2017 6:09PM | Updated Date: Dec 12 2017 6:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स, राई (एमएनएसएस) में आयोजित 66वीं अखिल भारतीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मंगलवार को पंजाब ने बीएसएफ को 3-0 से रौंदकर खिताब अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। एमएनएसएस राई में चल रही राष्ट्रीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता में मंगलवार को फाइनल मुकाबला पंजाब और बीएसएफ के बीच खेला गया।

पंजाब ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच के शुरूआत में ही अपनी बढ़त बना ली जिसे अंत तक कायम रखा। हालांकि बीएसएफ के खिलाड़यिों ने गोल दागने के भरसक प्रयास किये, पंजाब की रक्षात्मक पंक्ति को भेदने में कामयाबी नहीं मिली। ऐसे में पंजाब ने इस बार फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज की। तीसरे स्थान के लिए गत वर्ष की चैंपियन सीआरपीएफ ने आईटीबीपी को 6-3 से शिकस्त देकर जीत हासिल की। 

  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »