28 Mar 2024, 15:56:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मैसी के बराबर रोनाल्डो ने पांचवीं बार जीता बैलन डी ओर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2017 2:38PM | Updated Date: Dec 8 2017 2:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। पुर्तगाल के स्टार फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पांचवीं बार प्रतिष्ठित 'बैलन डी ओर' खिताब से नवाजा गया है और इसी के साथ वह अर्जेंटीना के लियोनल मैसी की बराबरी पर पहुंच गए हैं। करियर में पांचवीं बार विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने रोनाल्डो हालांकि ला लीगा चैंपियनशिप में बार्सिलोना फारवर्ड मैसी (13 गोल) से दो गोल के अंतर से पीछे चल रहे हैं। मैसी की बदौलत चैंपियनशिप में बार्सिलोना चिर प्रतिद्वंद्वी रियाल से 14 मैचों के बाद आठ अंकों के अंतर से आगे है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »