29 Mar 2024, 03:08:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शादी के लिए परिवार के साथ इटली रवाना हुए विराट-अनुष्का

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2017 1:37PM | Updated Date: Dec 8 2017 1:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के इटली में शादी करने की खबरें सामने आई थीं। इस बात को लेकर एक बार फिर चर्चा जोरों पर है कि विराट-अनुष्का स्विट्जरलैंड के लिए निकल चुके हैं और दोनों इटली में शादी करेंगे। हालांकि, इस बात की कपल ने आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का पूरे परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई देने से इस तरह की अफवाहों को बल मिला है। हालांकि एक्ट्रेस के मैनेजर ने उनकी शादी की बात को सिरे से खारिज कर दिया था।
 
अनुष्का के पिता ने पड़ोसियों को दिया शादी का न्यौता
बताया जा रहा है कि अनुष्का के कुछ पड़ोसियों ने उन्हें शादी का निमंत्रण मिलने की बात कही है। अनुष्का मुंबई के वर्सोवा स्थित बदरीनाथ टावर में रहती हैं। बताया जा रहा है कि, अनुष्का के पिता अजय कुमार शर्मा ने खुद फोन करके निमंत्रण दिया है, साख ही उन्होंने इस बार को गुप्त रखने का अनुरोध भी किया है।
 
सूत्रों की मानें तो अनुष्का और विराट 12 से 15 दिसंबर के बीच शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सूत्र बता रहे हैं कि विराट के परिवार और करीबी दोस्तों ने भी इटली के शहर मिलान के लिए टिकट बुक करा ली है। 
 
इससे पहले भी कई बार दोनों के शादी करने की खबरें सामने आ चुकी हैं। लेकिन यह पहली बार है जब एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ बाहर जाते हुए स्पॉट की गई है। 
 
उधर विराट के कोच, राजकुमार शर्मा, जो दिल्ली के अंडर-23 टीम के कोच भी हैं, उन्होंने भी छुट्टी के लिए अप्लाई किया है। उन्होंने शादी का हवाला देकर छुट्टी की मांग की है। जब उनसे पूछा गया कि किसकी शादी है तो उन्होंने कहा- भतीजे की।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »