18 Apr 2024, 10:59:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नागपुर में जीत की हैट्रिक के लिए उतरेगा भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2017 6:25PM | Updated Date: Nov 22 2017 6:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। भारत नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 2017 में जीत की हैट्रिक लगाने और श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेगा। भारत ने नागपुर के इस मैदान में इस साल ट्वंटी 20 मैच और एकदिवसीय मैच में जीत हासिल की है जिसके बाद अब बारी टेस्ट मैच की है। इस मैदान पर भारत का टेस्ट मैचों में शानदार रिकार्ड है। उसने यहां पांच टेस्ट खेले हैं जिनमें से तीन जीते हैं, एक ड्रा खेला है और एक हारा है।

श्रीलंकाई टीम पहली बार इस मैदान में कोई टेस्ट मैच खेलने उतरेगी। विश्व की नंबर एक टीम इंडिया इस मैदान पर नवंबर 2008 में आस्ट्रेलिया को 172 रन से, नवंंबर 2010 में न्यूजीलैंड को पारी और 198 रन से और नवंबर 2015 में दक्षिण अफ्रीका को 124 रन से हरा चुकी है। श्रीलंका के खिलाफ मैच भी नवंबर महीने में हो रहा है जो 24 तारीख से शुरू होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »