26 Apr 2024, 00:59:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सचिन ने विशेष बच्चों के साथ बिताया दिन, खेला मैच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2017 4:53PM | Updated Date: Nov 20 2017 4:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आज एक नये अवतार में नजर आए और उन्होंने अपना दिन विशेष बच्चों के साथ अपने जीवन के अनुभव साझा कर तथा उनके साथ क्रिकेट मैच खेलकर बिताया। राजधानी के त्यागराज स्पोर्ट्स काम्पलैक्स में जमा हुये सैंकड़ों विशेष बच्चों के लिये सोमवार का दिन उनके जीवन का सबसे यादगार दिन बन गया जहां उन्होंने सचिन के साथ रूबरू होकर अपने मन की बात की।

सचिन भी लगातार इन बच्चों के साथ जुड़े रहे और उन्हें कुछ न कुछ बताते रहे। यूनीसेफ के ब्रांड एम्बेसेडर सचिन ने विशेष तथा अन्य बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने और कुछ बनने के लिये मूलमंत्र देते हुये कहा" मैं भी बचपन में शरारती था। लेकिन एक समय पर मैंने अपने लिये लक्ष्य तय किये और उन्हें हासिल करने के लिये जीजान से जुट गया। मेरी शरारतें पीछे छूटती गयीं और मैं अनुशासित होता चला गया। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »