19 Apr 2024, 06:58:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नीरस मुकाबले में शतक चूके शिखर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2017 3:45PM | Updated Date: Nov 20 2017 3:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। बारिश के कारण नीरस बन पड़े ईडन गार्डंस टेस्ट क्रिकेट मैच में रविवार को खेल के चौथे दिन टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 171 रन बनाकर 49 रन की मामूली बढ़त ले ली। पहली पारी में टीम इंडिया टीम इंडिया 172 रन पर आउट हो गई थी, जबकि श्रीलंकाई पारी 294 रन पर समाप्त हुई। शिखर धवन दुर्भाग्य से 94 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि लोकेश राहुल (73) रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 166 रन जोड़े गए। सीरीज तीन मैच की है। 
 
तेजी से खेले गब्बर
गब्बर (शिखर धवन) तेजी से खेले। उन्होंने 81.03 के स्ट्राइक रेट से 94 रन बनाए। उन्होंने 11 चौके व दो छक्के लगाए। राहुल ने अब तक 73 रन 111 गेंद में बनाए, जिसमें आठ चौके लगाए हैं। चेतेश्वर पुजारा (2) रन बनाकर नाबाद हैं। 
 
रंगना का अर्धशतक
श्रीलंका के निचले क्रम के बल्लेबाज रंगना हैराथ ने 105 गेंद में (67) रन बनाए, जिसके सहारे टीम 300 के करीब पहुंची। उन्होंने अपनी पारी में 36 रन चौके के सहारे बनाए। निरोशन डिकवेला (35) रन बनाकर आउट हो गए। भारतीय सीमरों भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी ने चार -चार व उमेश यादव ने दो विकेट लिए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »