19 Apr 2024, 12:05:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सेरेना विलियम्स ने ब्वॉयफ्रेंड ओहेनियन से की शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2017 5:09PM | Updated Date: Nov 17 2017 5:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। अमेरिका की टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने ब्वॉयफ्रेंड एलेक्सिस ओहेनियन से शादी कर ली है। मीडिया में जारी खबरों के अनुसार सेरेना और ओहेनियन का दो साल से भी अधिक समय से अफेयर चल रहा था। सेरेना दो महीने पहले ही एक बेटी की मांग बनी थी। दोनों ने पिछले साल दिसंबर में सगाई की थी। सेरेना का ब्­वॉयफ्रेंड ओहेनियन रेडिट के सह-संस्थापक हैं। 
 
लुसियाना के कंटेंपरेरी आर्ट सेंटर में हुई इस शादी समारोह को 'ब्यूटी एंड द बीस्ट' का नाम दिया गया था। समारोह का यादगार बनाने के लिए ऐतिहासिक आर्ट सेंटर का मुख्य अहाता सुगंध वाले फूलों और क्रिस्टल से सजाया गया था। शादी समारोह में किम कार्दाशियां, वीनस विलियम्­स, बियोंसे समेत करीब 250 लोगों ने शिरकत किया। 
 
खबरों के अनुसार मेहमानों को शादी में मोबाइल फोन लाने के लिए मना किया गया था। इसके अलावा विवाह स्थल न्यू ओर्लांस के आसपास की सड़कों को बंद कर दिया गया था। कोच पैट्रिक मौरातोग्लू ने इंस्टाग्राम पर 21 बार की ग्रैंड स्लेम चैंपियन सेरेना को शादी की बधाई दी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »