29 Mar 2024, 12:17:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भ्रष्टाचार पर रोक के लिए टी20 लीगों पर नजर रखें बोर्ड : वकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2017 1:03PM | Updated Date: Nov 17 2017 1:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराची। पाकिस्तान के पूर्व मुख्य कोच वकार युनूस का मानना है कि क्रिकेट को भ्रष्टाचार मुक्त रखने के लिये सभी क्रिकेट बोर्ड को फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीगों पर नजर रखनी होगी और खिलाडियों को जागरूक करना होगा। इस्लामाबाद युनाइटेड और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को फरवरी में शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी जब राष्ट्रीय टीम के दो बल्लेबाजों शरजील खान और खालिद लतीफ को पाकिस्तान सुपर लीग के दूसरे सत्र में सटोरिये से मिलने और स्पाट फिक्सिंग का दोषी पाया गया था। इस्लामाबाद युनाइटेड के दोनों खिलाडियों को निलंबित करके वापिस भेज दिया गया था। उसके बाद से उन पर पांच साल का प्रतिबंध लगाया गया ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »