19 Apr 2024, 08:58:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जीवा के जन्म पर साक्षी ने धोनी को नहीं, इन्हें किया था पहला कॉल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2017 1:46PM | Updated Date: Oct 24 2017 1:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी के जन्म की खबर उनकी पत्नी साक्षी ने सबसे पहले धोनी को न देकर उनके साथी खिलाड़ी सुरेश रैना को दी थी। आपको ये सुनकर हैरानी हुई होगी लेकिन ये सच है। दरअसल ये बात उस समय की है, जब टीम इंडिया 2015 में वर्ल्डकप खेलने के लिए विदेश में थी।
 
इसी दौरान 6 जनवरी 2015 को जीवा का जन्म हुआ था। प्रैक्टिस में बांधा न होने के चलते धोनी उस समय अपने पास मोबाइल नहीं रखते थे। ऐसे में साक्षी को ये गुड न्यूज़ किसी भी तरह धोनी तक पहुंचने थी, इसलिए उन्होंने धोनी के दोस्त सुरेश रैना को कॉल करके उन्हें ये मैसेज देने को कहा।
 
दरअसल ये खुलासा  ‘Democracy’s XI: The Great Indian Cricket Story’ किताब में हुआ है। किताब में लिखा है कि धोनी उस वक्त अपने पास मोबाइल नहीं रख रहे थे, तो बेटी के जन्म की जानकारी उन्हे सुरेश रैना से मिली। साक्षी ने सुरेश रैना को फोन करके इस गुड न्यूज़ के बारे में बताया। उसके बाद रैना ने धोनी को इस बात की जानकारी दी। किताब के प्रकाशक ने इस बारे में ट्वीट किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »