23 Apr 2024, 19:58:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

8 साल बाद मिट गईं दूरियां, सचिन-कांबली फिर आए करीब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2017 1:44PM | Updated Date: Oct 24 2017 1:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली के बीच दोस्ती में आई दरार अब खत्म होती दिख रही है। कांबली ने सात साल पहले एक टीवी शो में सचिन तेंदुलकर के साथ अपनी दोस्ती पर एक कड़ा बयान दिया था, जिसके बाद इन दोनों के बीच दूरियां आ गई थीं। अब सोमवार को तेंदुलकर और कांबली के बीच की दूरियां खत्म होती दिखीं और दोनों एक कार्यक्रम में साथ-साथ नजर आए।
 
बाएं हाथ के बल्लेबाज कांबली ने सचिन पर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि उन्होंने खराब समय में अपने दोस्त का साथ नहीं निभाया। सचिन तेंदुलकर को ये बात इतनी खली थी कि उन्होंने अपने आखिरी टेस्ट के बाद फेयरवेल स्पीच में विनोद कांबली का नाम तक नहीं लिया था।
 
अब दोनों के बीच दूरियां खत्म हो चुकी है। कांबली ने इस बात की पुष्टि करते हुए टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा कि दोनों ने सभी मामले सुलझा लिए हैं और अब दोनों फिर से दोस्त हैं। कांबली ने कहा, 'जी हां, हमारे बीच अब सब ठीक है और मैं इससे बहुत खुश हूं। हमने एक-दूसरे को गले लगाया। हम लोगों को कहना चाहते हैं कि हम वापस एकसाथ हैं।
कांबली ने जुलाई 2009 में सचिन के साथ दोस्ती के बारे में कहा था, 'मैं और सचिन बहुत-बहुत नजदीकी दोस्त हैं। वो कुछ और कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।' इससे सचिन बहुत खफा हुए और उन्होंने फिर 2013 में अपनी फेयरवेल स्पीच में कांबली का नाम भी नहीं लिया।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »