23 Apr 2024, 18:26:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कोहली ने 31वां शतक जड़ते हुए तोड़ा पॉन्टिंग का रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2017 6:01PM | Updated Date: Oct 22 2017 6:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय रन मशीन और कप्तान विराट कोहली ने अपने 200वें वनडे का जश्न रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में शानदार शतक ठोककर मनाया और इसके साथ ही उन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट में अपने 31वें शतक के साथ आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग को भी पीछे छोड़ दिया। विराट एकदिवसीय क्रिकेट में 200 मैच खेलने वाले भारत के 13वें बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस उपलब्धि का जश्न 125 गेंदों में नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से शानदार 121 रन बनाकर मनाया। विराट 200 वनडे में अब 31 शतक बना चुके हैं और उन्होंने आस्ट्रेलिया के पोटिंग को पीछे छोड़ दिया है जिनके 375 मैचों में 30 शतक हैं। 

भारतीय कप्तान से आगे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने 463 मैचों में 49 शतक बनाये हैं। विराट इसके साथ ही एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गये हैं। उनके इस साल 1318 रन हो चुके हैं और उन्होंने पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन तथा सौरभ गांगुली को पीछे छोड़ दिया है। अजहर ने 1998 में 1268 रन बनाये थे जबकि गांगुली ने वर्ष 2000 में 1223 रन बनाये थे। 
 
         
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »