26 Apr 2024, 00:59:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एथलीट मैरोनी का हुआ यौन शोषण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2017 1:59PM | Updated Date: Oct 22 2017 1:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। अमेरिकी की ओलिंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाली मेकएला मैरोनी ने सोशल मीडिया पर एक कैंपने के दौरान बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उनके साथ भी यौन शोषण हुआ है। मेकएला मैरोनी ने बताया कि 7 सालों तक उनका यौन शोषण किया जाता रहा। उन्होंने लिखा कि मैं 13 साल की उम्र से मेरे साथ ऐसा होना शुरू हो गया था और तब तक होता रहा, जब तक खेल से रिटायर नहीं हो गई। मेरा उत्पीड़न वूमेन जिम्नास्टिक्स टीम के डॉक्टर लैरी नस्सार ने किया था। 
 
दिक्कतें झेलना पड़ीं...
उन्होंने आगे लिखा कि सार्वजनिक तौर पर अपने साथ हुई किसी बुरी घटना के बारे में कहना काफी मुश्किल होता है। मैं जानती हूं, क्योंकि मेरे साथ भी कुछ ऐसा हुआ है। लोग जानते हैं कि ये सिर्फ हॉलीवुड में नहीं हो रहा है। ये हर जगह हो रहा है। जहां कहीं भी कोई ताकतवर पद पर है, वहां उत्पीड़न होने की आंशका बढ़ जाती है। मेरा सपना था कि मैं ओलिंपिक मेडल जीतूं, लेकिन अपने इस सपने को पूरा करने के रास्ते में जो दिक्कतें मुझे झेलना पड़ीं- वो गैरजरूरी और परेशान करने वाली थीं।

मेडिकल ट्रीटमेंट के नाम पर...
मैरोनी ने आगे लिखा कि अमरीकी महिलाओं के जिम्नास्ट और ओलिंपिक टीम के डॉक्टर लैरी नस्सार ने मेरा उत्पीड़न किया। नस्सार ने मुझसे कहा कि मेरे साथ जो भी हो रहा है, वो एक मेडिकल ट्रीटमेंट का हिस्सा है और वो अपने मरीजों के साथ 30 सालों से ऐसा कर रहे हैं। जिमनास्ट ने लिखा है कि ये आदमी जहां कहीं भी मिलता था, ट्रीटमेंट करने में जुट जाता था। उन्होंने लंदन ओलिंपिक के दौरान भी ऐसा किया। 
 
नींद की गोली देकर...
मैरोनी के मुताबिक, एक बार फ्लाइट के लिए नींद की गोली देने के नाम पर उन्हें सुला दिया गया। जब वह जगी तो होटल के कमरे में अकेले ट्रीटमेंट झेल रहीं थी। मैरोनी आगे लिखती हैं कि वह रात उनके लिए सबसे खौफनाक रात थी। मुझे लगा मैं उस रात मर ही जाऊंगी। बता दें कि ये वही जिमनास्ट हैं, जिनका एक फोटो सोशल मीडिया पर 2012 ओलिंपिक के बाद खूब वायरल हुआ था। 2012 ओलिंपिक में इस अमरीकी जिमनास्ट के गले में मेडल था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »