25 Apr 2024, 11:44:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जब बैट छोड़ एमएस धोनी ने थामी पिस्टल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2017 12:47PM | Updated Date: Sep 21 2017 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी अपना वक्त बर्बाद नहीं करते। बुधवार को बारिश के कारण कोलकाता के ईडन गार्डन्स में अभ्यास सत्र पूरा नहीं हो पाया। ऐसे में धोनी कोलकाता के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल पहुंच गए। धोनी ने यहां पिस्टल से निशानेबाजी का अभ्यास किया।
कोलकाता पुलिस ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर एमएस धोनी के निशानेबाजी अभ्यास का वीडियो शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए कोलकाता पुलिस ने लिखा, 'महान महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ समय निकालकर बुधवार दोपहर पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की हमारी अत्याधुनिक शूटिंग रेंज में अपने निशानेबाजी कौशल का अभ्यास किया। उनकी सटीकता बेहतरीन थी।'
 
कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि धोनी ने न सिर्फ निशानेबाजी का अभ्यास किया, बल्कि कोलकाता पुलिस के जवानों से बात की और उनका हौसला बढ़ाया। जवान धोनी को अपने बीच पाकर बहुत खुश नजर आ रहे थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »