20 Apr 2024, 18:18:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट ने 'दांबुला' में मचाया धमाका - रचा नया इतिहास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2017 4:03PM | Updated Date: Aug 21 2017 4:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। क्रिकेट के कई दिग्‍गजों के रिकॉडों को तोड़ने वाले टीम इंडिया के स्‍टार खिलाड़ी और कप्‍तान विराट कोहली ने एक ओर रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रविवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट कोहली लक्ष्य का पीछा करते हुए 4000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। 
 
विराट ने दांबुला में वनडे में ओपनर शिखर धवन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 197 रनों की साझेदारी की। धवन ने नाबाद 132 रन बनाए, वहीं कोहली 82 रन पर नॉट आउट रहे। 28 साल के भारतीय कप्तान 100.02 की औसत से लक्ष्य का पीछा करने में अब तक 4001 रन बना चुके हैं। 
 
खबरों के मुताबिक अब उनसे आगे इस मामले में रिकी पॉन्टिंग (4186 रन, 57.34 की औसत) और सचिन तेंदुलकर (5490 रन, 55.45 की औसत) हैं। पिछले ही महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ जमैका में हुए पांचवे वनडे मैच में कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 18वां शतक ठोककर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा था। 
 
सचिन ने 232 पारियों में 17 शतक ठोके थे, जबकि कोहली ने सिर्फ 102 पारियों में उन्हें पीछे छोड़ दिया। भारत ने श्रीलंका को दांबुला वनडे में 9 विकेट से हराकर इस दौरे पर लगातार चौथी जीत हासिल की है। इस मैच में शिखर धवन ने भी कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। 71 गेंदों पर शतक जड़ने वाले धवन श्रीलंका के खिलाफ दूसरा सबसे तेज वनडे शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। यह धवन के करियर की 11वीं सेंचुरी थी। 
 
इसी के साथ वह विश्व क्रिकेट में 40 और भारत के 9वें ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 11 सेंचुरी जड़ी हैं। अन्य 39 खिलाड़ियों में तीन ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने धवन से कम पारियां खेलकर 11 शतक जड़े हैं। धवन ने 86वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया है। 
 
ऑॉस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी उन्हीं के साथ संयुक्त रूप से काबिज हैं। साउथ अफ्रीका के ओपनर्स हाशिम अमला और क्विंटन डी कॉक ने क्रमश: 64 और 65वीं पारी में 11 शतक जड़े थे। वहीं भारतीय कप्तान को यह मुकाम हासिल करने में 82 पारियां लग गई थीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »