19 Apr 2024, 11:03:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय फुटबॉल टीम ने तोड़ा 53 साल पुराना रिकॉर्ड, मॉरिशस को 2-1 से दी मात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2017 10:29AM | Updated Date: Aug 21 2017 10:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत ने एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए मॉरिशस को तीन देशों की अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल सीरीज में शनिवार रात को 2-1 से हरा दिया और इसके साथ ही अपने इतिहास में लगातार आठ आधिकारिक मैच जीतने का भी रिकॉर्ड बना दिया। राष्ट्रीय टीम ने इसके साथ ही 53 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
 
भारतीय राष्ट्रीय टीम ने 1962 से 1964  तक लगातार सात अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने का रिकार्ड बनाया था, जिसे अब स्टीफन कोन्सटेनटाइन की टीम ने आठवीं जीत के साथ तोड़ दिया। भारत ने दो जून 2016 को लाओस के खिलाफ एएफसी एशियन कप क्वलिफायर्स प्लेआफ राउंड एक का मैच जीतने के बाद से लगातार आठ अंतरराष्ट्रीय मैच जीत लिए हैं। मुंबई फुटबॉल एरेना में हुए इस मुकाबले में भारत के लिए रोबिन सिंह ने 37वें और बलवंत सिंह ने 62वें मिनट में गोल किए। मॉरिशस का एकमात्र गोल मर्विन जोसलीन ने 15वें मिनट में किया। यह पहली बार है जब राष्ट्रीय टीम ने लगातार आठ आधिकारिक मैच जीत लिए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »