29 Mar 2024, 01:55:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

श्रीलंका में अनुष्का-विराट ने लगाया प्‍यार का पौधा, देखें फोटो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2017 3:16PM | Updated Date: Aug 20 2017 3:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • v1
  • v2
  • v3
  • v4
नई दिल्‍ली। श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं। शनिवार को कैंडी में विराट और अनुष्का नेचर के करीब नजर आए। दोनों ने साथ में पौधे लगाए। इसकी तस्वीरें दोनों सिलेब्रिटीज के इंस्टाग्राम फैन्स पेज पर अपलोड की गई हैं।
 
दोनों साथ में बेहद क्यूट लग रहे हैं। इस दौरान दोनों का लुक एकदम डिफरेंट था। जहां विराट ग्रे टी और व्हाइट पैंट में दिखे वहीं अनुष्का ने ब्लैक पैंट के साथ ब्लैक टॉप कैरी की थी। आपको बता दें कि पिछले कई हफ्तों से विराट और अनुष्का साथ समय बिता रहे हैं। कुछ दिनों पहले विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और कोच रवि शास्त्री ने श्रीलंकाई फैन्स से मुलाकात की थी। वेस्टइंडीज दौरे के बाद यह कपल न्यू यॉर्क छुट्टियां मनाने भी गया था, जहां विराट ने दोनों की एक सेल्फी भी पोस्ट की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »