20 Apr 2024, 22:07:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

INDvSL वनडेः 9 विकेट से जीता भारत, शिखर धवन का शानदार शतक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2017 1:44PM | Updated Date: Aug 20 2017 9:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दांबुला। भारतीय क्रिकेट टीम ने शिखर धवन की धमाकेदार शतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका को पहला वनडे में 9 विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम 43.2 ओवर में 216 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में भारत ने 29वें ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

इस जीत के साथ भारत-श्रीलंका के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारत ने श्रीलंका को 9 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मुकाबला पालेकेले में 24 अगस्त को खेला जाएगा। 

भारत की ओर से शिखर धवने ने 132 जबकि विराट ने 82 रनों की पारी खेली। धवन ने वनडे करियर का 11वां शतक लगाया। धवन ने महज 71 गेंदो में शानदार शतक लगाया। 

'मैन ऑफ द मैच' बने धवन

श्रीलंका के किसी भी गेंदबाज के बाद धवन और विराट का तोड़ नहीं था। श्रीलंका को एकमात्र विकेट रोहित शर्मा के रूप में मिला। शिखर धवन को उनकी तूफानी पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। 

धवन का श्रीलंका के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर

शिखर धवन ने इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ 2 नवंबर 2014 को कटक में 113, द ओवल में 8 जून 2017 को 125 रन बनाए थे। उनका सर्वोच्य स्कोर 137 रन है, जो मेलबर्न में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 22 फरवरी 2015 को बनाया गया था। अब शिखर श्रीलंका के खिलाफ 10 मैच में 84.11 के औसत से 757 रन बना चुके हैं। इसमें 3 शतक व 4 अर्धशतक शामिल हैं। स्ट्राइक रेट 96.67 है। 

98 रन चौके-छक्के से

धवन ने 98 रन तो चौके-छक्के के साथ ही बनाए। उन्होंने अपनी 132 रन की नाबाद पारी में 20 चौके यानी 80 रन बनाए, जबकि 18 रन तीन छक्के लगाकर हासिल किए। धवन ने सबसे ज्यादा 38 रन एक्सट्रा कॅवर एरिया में बनाए। 25 रन मिड विकेट एरिया और 24 रन मिड आॅफ एरिया में बनाए। लांग आॅन दिशा में उन्होंने 4, स्क्वेयर लेग पर 15, फाइन लेग पर 7, थर्ड मैन एरिया में 9 तथा 19 रन पॉइंट क्षेत्र से लिए। खेल पर उनका नियंत्रण 77 प्रतिशत रहा। 90 गेंद खेलकर उन्होंने स्ट्राइक रेट 146.66 रखा। 

शिखर धवन

132* रन, 90 गेंद, 20 चौके , 3 छक्के

दूसरी सबसे बड़ी जीत...

-151 मैचों में यह टीम इंडिया की श्रीलंका पर 84वीं जीत है। 

-श्रीलंका पर भारत की दूसरी सबसे बड़ी जीत...

-8 अप्रैल 1984 को भारत ने श्रीलंका को शरजाह में 10 विकेट से हराया था। 

-श्रीलंकाई भूमि पर भारत की सबसे बड़ी जीत

-19 जून 1998 को भारत ने श्रीलंकाई भूमि पर श्रीलंका को 8 विकेट से हराया था। मुकाबला आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया था। 

टीमें:

भारत: शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, एमएस धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल

श्रीलंका: डिकवेला, गुणाथिलाका, मेंडिस, थरंगा, मैथ्यूज़, कपूगेडारा, हसारंगा, परेरा, संडाकन, फर्नांडो, मलिंगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »