20 Apr 2024, 19:29:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बुल्गारिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2017 5:17PM | Updated Date: Aug 18 2017 5:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रतिभाशाली शटलर लक्ष्य सेन ने बुधवार को बेहतरीन प्रदर्शन का नजारा पेश करके पोलैंड के माइकल रोगलास्की को हराकर बुल्गारिया के सोफिया में चल रही बुल्गारिया ओपन अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन सीरीज के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। फरवरी में सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले लक्ष्य ने पुरुष एकल के मैच में माइकल को 20-22, 21-18, 21-15 से हराया। यह मैच एक घंटे दस मिनट तक चला। उत्तराखंड के इस शटलर का बुधवार को 16वां जन्मदिन है। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला श्रीलंका के दिनुका करूणारत्ने से होगा। विश्व के जूनियर नंबर एक शटलर को हाल में पूर्व आॅल इंग्लैंड चैम्पियन पीटर गेड के पास कोचिंग के लिए भेजा गया। गेड अभी फ्रांस के मुख्य कोच हैं। महिला एकल में वैष्णवी देवी जाक्का को क्वार्टर फाइनल के एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में स्थानीय खिलाड़ी मारिया डेलचेवा के हाथों 21-16, 17-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »