19 Apr 2024, 23:36:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फुटबाॅल के इतिहास में पहली बार होगा कुछ ऐसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2017 4:25PM | Updated Date: Aug 18 2017 4:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय फुटबाॅल के इतिहास में पहली बार सात महिला अधिकारियों को छह अक्तूबर से यहां शुरू होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिये सहयोगी रैफरी के तौर पर चुना गया है। टूर्नामेंट की आयोजन समिति ने बयान में कहा- पहली बार फीफा ने पुरूषों के टूर्नामेंट के लिए महिला रैफरियों का चयन किया है।
 
संयुक्त तैयारियों में सुधारों और नतीजों को देखकर महसूस किया गया कि अब समय आ गया है कि शीर्ष महिला रैफरियों को पुरूषों की प्रतिस्पर्धा में पुरूष साथियों के साथ रैफरी के तौर पर चुना जाए। फीफा रैफरी समिति ने मैच अधिकारियों की 21 तिकड़ियां नियुक्त की हैं जो सभी छह परिसंघों का प्रतिनिधित्व करेंगी। 
 
भारत में अंडर-17 विश्व कप का आयोजन छह से 28 अक्तूबर के बीच गोवा, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता, नवी मुंबई और नई दिल्ली में किया जाएगा। फाइनल 28 अक्तूबर को कोलकाता में विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन स्टेडियम में खेला जाएगा।
 
ये सहयोगी रैफरी इस प्रकार हैं -  
ओके रि हयांग (कोरिया), ग्लैडिस लेंगवे (जाम्बिया), कैरल अने चेनार्ड (कनाडा), क्लाडिया अंपिरेज (उरूग्वे), अन्ना-मारी केघले (न्यूजीलैंड), कैटरिना मोनजुल (यूक्रेन), ईस्थर स्टॉबली (स्विट्जरलैंड)। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »