20 Apr 2024, 11:32:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

लाल चौक पर तिरंगा फहराने वाली महिला को रैना ने किया सलाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2017 2:11PM | Updated Date: Aug 17 2017 2:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। श्रीनगर के लाल चौक पर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाने वाली महिला को क्रिकेटर सुरेश रैना ने सलाम किया है। बता दें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुनीता अरोड़ा नाम की महिला ने लाल चौक पर ये नारे लगाए थे। उनका ये वीडियो वायरल हो गया था। 

रैना ने बुधवार को ट्वीट किया कि लाल चौक पर भारत माता की जय के नारे लगाने वाली कश्मीरी पंडित महिला को मेरा सलाम। ये एक बहादुर महिला हैं। बता दें कि करीब 45 सेकंड के इस वीडियो में सुनीता अरोड़ा को शहर के प्रमुख हिस्से में नारे लगाते हुए देखा जा सकता है, जहां भाजपा की युवा इकाई के करीब 200 कार्यकर्ताओं को एहतियात के तौर पर हिरासत में ले लिया गया था। 
 
वे लाल चौक पर तिरंगा फहराना चाहते थे। आपको बता दें कि सुनीता अरोड़ा कश्मीरी पंडित हैं। उन्होंने कहा कि वह ‘‘दिग्भ्रमित युवाओं’’ को मुख्यधारा में लौटने के लिए संदेश देना चाहती थीं।
 
श्रीनगर से लौटने के बाद उन्होंने यहां कहा कि लाल चौक में ऐतिहासिक घंटा घर के पास पुलिसकर्मियों के घेरे में देशभक्ति के नारे लगा कर उन्हें गौरव की अनुभूति हो रही थी। उन्हें वहां पहुंचने के लिए 20 सुरक्षा चौकियों से गुजरना पड़ा। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय ध्वज अपने पर्स में छिपा कर ले गयी थीं। उनका यह वीडियो फेसबुक और ट्वीटर जैसी सोशल नेटवर्किंग साइटों पर खूब देखा जा रहा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »