29 Mar 2024, 11:42:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

महिला टीम को जिताने के लिए छोटे तेंदुलकर ने कराई प्रैक्टिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2017 11:25AM | Updated Date: Jul 23 2017 11:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महिला विश्व कप में भारतीय टीम की नजरें इंग्लैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले को जीतकर पहली बार विश्न चैंपियन बनने पर हैं। यह फाइनल मुकाबला रविवार को क्रिकेट ‘द लॉर्ड्स’ में खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम यह विश्व कप जीतने में कामयाब रही तो इतिहास के सुनहरे पन्नों में उसका नाम दर्ज हो जाएगा।

मैच से पहले भारतीय टीम अपना पूरा फोकस प्रैक्टिस पर लगा रही है। टीम के प्रैक्टिस सेशन के दौरान एक खास लम्हे ने सभी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वह कोई नहीं था बल्कि जूनियर तेंदुलकर यानी सचिन के बेटे अर्जुन थे। अर्जुन भारतीय टीम की बल्लेबाजों को नेट में बॉलिंग करा रहे हैं। 
 
पत्रकार मिलिंडा फैरेल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अर्जुन तेंदुलकर का बॉलिंग करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अर्जुन भारतीय टीम की बल्लेबाज वेदा कृष्णमूर्ति को बॉलिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ मिलिंडा ने ट्वीट किया है, 'भारतीय महिलाओं को बॉलिंग कर रहे एक बॉलर सचिन के बेटे अर्जुन हैं। यहां वेदा को बॉल डाल रहे हैं।'
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »