29 Mar 2024, 12:45:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इंग्लैंड ने जीता वर्ल्ड कप, भारतीय टीम 9 रन से हारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2017 3:17AM | Updated Date: Jul 28 2017 11:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। भारतीय महिलाओं के हाथों से ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर इतिहास फिसल गया। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को तीन विकेट पर 191 रन के मजबूत स्थिति से 219 रन पर ढेर होकर पहली बार महिला विश्‍व कप जीतने का मौका गंवा बैठी। इंग्लैंड ने नौ रन से मुकाबला जीत कर चौथी बार विश्‍व कप खिताब अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड ने सात विकेट पर 228 रन बनाने के बाद भारतीय टीम को 48.4 में 219 रन समेट दिया। 

भारत को दूसरी बार उप विजेता रहकर संतोष करना पड़ा। भारतीय टीम को 2005 में ऑस्ट्रेलिया के हाथों फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था और इस बार इंग्लैंड ने उसकी उम्मीदों को तोड़ दिया। इंग्लैंड ने 1973, 1993, 2009 और 2017  में चार बार खिताब अपने नाम कर लिया। इस हार के लिए भारतीय महिला टीम खुद जिम्मेदार रही जिसने तीन विकेट पर 191 रन की जीतने वाली स्थिति से खुद को 219 रन पर ढेर हो जाने दिया। भारत ने अपने आखिरी सात विकेट मात्र 28 रन जोड़कर गंवा दिए। अन्या श्रबसोल ने 46 रन पर छह विकेट लेकर भारतीय सपनों को चकनाचूर कर दिया। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने ओपनर स्मृति मंधाना को दूसरे ओवर में ही गंवा दिया। स्मृति अपना खाता नहीं खोल सकीं। पूनम राउत (86) ने कप्तान मिताली राज के साथ दूसरे विकेट के लिए 38 रन जोड़े। मिताली 31 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 17 रन बनाकर रन आउट हो गई। पूनम ने पिछले मैच में नाबाद 171 रन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए 95 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »