20 Apr 2024, 07:26:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विश्व बैडमिंटन रैंकिंग - फिर से शीर्ष दस में पहुंचे किदाम्बी श्रीकांत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2017 5:18PM | Updated Date: Jun 29 2017 5:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लगातार दो सुपर सीरीज खिताब जीतने के दम पर भारतीय शटलर किदाम्बी श्रीकांत गुरूवार को जारी ताजा विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में फिर से शीर्ष दस में पहुंच गए। वह अभी आठवें नंबर पर काबिज हैं। गुंटूर के इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने इंडोनेशिया ओपन और आॅस्ट्रेलियाई ओपन के खिताब जीते थे। उनके अब 58,583 अंक है। 
 
वह पुरूष एकल रैंकिंग में शीर्ष दस में शामिल अकेले भारतीय शटलर हैं। श्रीकांत तीन पायदान चढ़कर आठवें स्थान पर पहुंचे हैं। अन्य भारतीय पुरूष खिलाड़ियों में बी साई प्रणीत एक पायदान उपर 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं लेकिन अजय जयराम एक पायदान नीचे 16वें स्थान पर खिसक गए हैं। एचएस प्रणय भी दो पायदान नीचे 23वें स्थान पर खिसक गए हैं। महिला एकल में पी वी सिंधु को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह अब पांचवें स्थान पर हैं जबकि साइना नेहवाल एक पायदान ऊपर 15वें स्थान पर पहुंच गई हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »