20 Apr 2024, 14:53:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

संजय बांगर ने किया खुलासा- वेस्टइंडीज में ये नया काम कर रहे हैं धोनी और युवी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2017 12:38PM | Updated Date: Jun 29 2017 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के हेड कोच पद से इस्‍तीफा देने के बाद अनिल कुंबले को लेकर मामला अभी तक शांत नहीं हुआ है। टीम इंडिया बिना कोच के वेस्‍टइंडीज दौरे पर है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि टीम इंडिया किस तरह इंडीज में अपनी तैयारियों को पुख्ता कर रही है। 
 
इस बात का जवाब बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने दूसरे वनडे में विराट सेना के विजय हासिल करने के बाद दिया। बांगड़ ने बताया कि टीम इंडिया के दो दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह टूर पर टीम के लिए मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं। कप्तान कोहली के साथ धोनी और युवराज मेन रोल में हैं। खिलाड़ियों की मदद के लिए कोचिंग स्टाफ तो है लेकिन ये खिलाड़ी टीम में शामिल युवा खिलाड़ियों को गाइड कर उनकी मदद कर रहे हैं। 
 
धोनी पहले भी इस तरह युवा खिलाड़ियों की मदद करते रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में भी वह युवा खिलाड़ियों के साथ अपना अनुभव साझा करते और उन्हें प्रोत्साहित करते दिखाई देते थे। ऐसे में सीमित ओवर की कप्तानी छोड़ते वक्त धोनी ने विराट की मदद करने का जो वादा किया था वह अब मेंटोर के रूप में खिलाड़ियों की मदद कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »