26 Apr 2024, 01:23:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कोहली की पसंद शास्त्री करेंगे हेड कोच पद के लिए अप्लाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2017 8:00PM | Updated Date: Jun 28 2017 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कोच पद से अनिल कुबले के इस्तीफे के बाद अगले कोच बनाने को लेकर खींचातानी के बीच अब टीम के पूर्व डायरेक्ट रवि शास्त्री ने हेड कोच पद के लिए आवेदन करने का फैसला किया है। बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से खबर है कि रवि शास्त्री टीम इंडिया के हेड कोच पद के लिए अप्लाई करेंगे।

  
कोहली के पसंदीदा      
मौजूदा कप्तान विराट कोहली के खासे पसंदीदा 55 वर्षीय शास्त्री 2014 से 2016 के बीच टीम इंडिया के डायरेक्टर रह चुके हैं और उनके मार्गदर्शन में टीम 2015 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल तक पहुंची थी। हालांकि कार्यकाल समाप्त होने के बाद वह अपने पद से हट गए थे।
 
BCCI ने मांगे थे आवेदन        
हालांकि शास्त्री ने बीसीसीआई के कोच पद पर आवेदन मांगने पर भी इस पद के लिए आवेदन नहीं किया था। लेकिन कोच अनिल कुंबले के अचानक इस्तीफे के बाद बोर्ड ने और आवेदन मांगे थे जिसके बाद शास्त्री का यह निर्णय सामने आया है। 
       
इससे पहले पिछले साल भी शास्त्री ने कोच पद के लिए आवेदन किया था लेकिन तब पूर्व कप्तान अनिल कुंबले को प्राथमिकता देते हुए एक साल के लिए टीम का हेड कोच चुना गया था। कुंबले का चयन बोर्ड की सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और सौरभ गांगुली की तीन सदस्यीय समिति ने किया था।  
 
विराट से मतभेद के चलते कुंबले ने दिया इस्तीफा      
कुंबले ने गत सप्ताह ही कप्तान विराट के साथ मतभेदों के चलते पद से इस्तीफा दे दिया था। वैसे कोच कुंबले का कार्यकाल चैंपियंस ट्राफी के बाद समाप्त हो गया था लेकिन बोर्ड ने उन्हें कैरेबियाई दौरे तक पद पर बने रहने के लिए कहा था। लेकिन लंदन से टीम के सीधे वेस्टइंडीज रवाना होने से पहले ही कुंबले ने पद छोड़ दिया। 
       
टीम इंडिया के हेड कोच के लिए पहले आवेदन करने वाले उम्मीदवारों में इससे पहले पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, टॉम मूडी, रिचर्ड पाइबस और लालचंद राजपूत शामिल थे जिनकी पुष्टि खुद बीसीसीआई ने की है। अब शास्त्री ने इस दौड़ में शामिल कर हेड कोच पद की रेस को रोमांचक बना दिया है। 
 
शास्त्री के कार्यकाल में टीम को मिली सफलता   
बता दें कि, शास्त्री मार्गदर्शन में भी टीम इंडिया ने काफी सफलता देखी और श्रीलंका में टेस्ट सीरीज जीती थी। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया और एशिया कप भी जीता। इसके अलावा टेस्ट रैंकिंग में उसने नंबर 1 का स्थान हासिल किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »