29 Mar 2024, 13:08:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

30 के हुए फुटबॉल के स्टार लियोनेल मैसी, अब 30 को ही करेंगे शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2017 3:31PM | Updated Date: Jun 26 2017 3:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फुटबॉल के दिग्‍गज खिलाड़ी और स्पेनिश क्लब बार्सिलोना से खेलने वाले अर्जेंटीना के स्टार लियोनेल मैसी शनिवार को 30 साल के हो गए हैं। मैसी का जन्म 24 जून 1987 को अर्जेंटीना के रोसारियो में हुआ था।
 
मैसी अब 30 जून को बचपन की प्रेमिका अंतोनेला रोकुजो से शादी करेंगे। मैसी के दो बेटे चार साल के थियागो और 21 महीने का माटेयो है। मैसी के खाते में कई उपलब्धियां हैं। वे यूरोपियन कप के इतिहास में 94 गोल के साथ दूसरे नंबर पर हैं। मैसी ने बार्सिलोना के लिए 37 हैट्रिक दागी हैं।
 
मैसी चार यूईएफए चैंपियंस लीग, आठ लीगा और पांच कोपा डेल रेज खिताब जीत चुके हैं। मैसी यूईएफए चैंपियंस लीग में सर्वाधिक सात हैट्रिक के साथ रियल मैड्रिड से खेलने वाले पुर्तगाली स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »