19 Apr 2024, 13:33:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सलमान खान को पीछे छोड़ विराट बने फेसबुक के 'दबंग'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2017 10:00AM | Updated Date: Jun 26 2017 10:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले से तकरार को लेकर चल रही तमाम खबरों के बीच भी कप्तान विराट कोहली की प्रसिद्धि लगातार बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राह पर चलते हुए कोहली अब दूसरी ऐसी हिंदुस्तानी शख्सियत बन गए हैं, जिन्हें फेसबुक पर सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है। 
 
इसके साथ ही 28 वर्षीय विराट कोहली ने अपनी सफलताओं की सूची में एक और स्थान जोड़ लिया है। अब विराट कोहली को फेसबुक पर 3.50 करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। फिलहाल वेस्टइंडीज में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रहे कोहली, इस मामले में केवल पीएम मोदी से ही पीछे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 4.22 करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। 
 
पीएम मोदी सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल करते हैं और हर वक्त के अपडेट्स देते रहते हैं, इससे उनके चाहने वालों की भी तादाद काफी बढ़ी है। यही कारण है कि वे सोशल मीडिया के सबसे प्रमुख प्लेटफॉर्म फेसबुक पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले हिंदुस्तानी शख्स बन गए हैं। 
 
हालांकि पॉपुलर सेलेब्रिटी के रूप में विराट कोहली ने कमाल दिखाया है और फॉलोअर्स के मामले में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को भी काफी पीछे छोड़ दिया है। सलमान खान के फेसबुक पर केवल 6 लाख ही फॉलोअर्स हैं। यानी वे फेसुबक पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सेलेब्रिटी हैं। 
 
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान कोहली के ट्विटर पर भी 1.60 करोड़ फॉलोअर्स हैं और इंस्टाग्राम पर 1.40 करोड़ यूजर्स उन्हें फॉलो करते हैं। इस वजह से कोहली दुनिया के आजतक के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटर बन चुके हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »