मुंबई। क्या आपको पता है टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज और बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान आपस में रिश्तेदार हैं। जी हां, आप ये जानकर जरूर चौंक गए होंगे, लेकिन ये बिल्कुल सच है। दरअसल गौतम गंभीर की छोटी बहन एकता की शादी आश्रय शर्मा से हुई थी। वहीं बॉलीवुड सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी आश्रय के भाई आयुष शर्मा से हुई। इस रिश्ते से दोनों देवरानी-जेठानी हैं। तो अब आप खुद सलमान खान और गौतम गंभीर के बीच रिश्ते का पता लगा सकते हैं।
अर्पिता ने पिछले साल आहिल को जन्म दिया था। ये भी खबर आ रही है कि उनके पति आयुष को जल्द करण जौहर अपनी फिल्म से लॉन्च कर सकते हैं। बता दें कि गंभीर ने 2011 में नताशा जैन से शादी की थी। इन दोनों के परिवार के बीच बीते 30 सालों से दोस्ती थी। 3 साल के प्यार के बाद आखिरकार परिवार की रजामंदी से दोनों शादी के बंधन में बंध गए। बता दें कि 21 जून 2017 को गंभीर की दूसरी बेटी का जन्म हुआ है। इससे पहले 2014 में उनकी बेटी आजीन का जन्म हुआ था।