20 Apr 2024, 02:55:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी- 2 जुलाई को फिर भिड़ेंगे भारत-पाक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2017 12:57PM | Updated Date: Jun 22 2017 2:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। भारत और पाकिस्तान की टीमें जब भी मैदान पर होती है मुकाबला जोरदार होता है। हाल ही में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमें दो बार आमने-सामने हुई और अब एक बार फिर से दोनों टीमें तैयार है। 2 जुलाई को भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें एक दूसरे से मैदान पर दो-दो हाथ करती नजर आएंगी।
 
इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2017 का आगाज 24 जून से होने जा रहा है। यह महिला वर्ल्ड कप का दसवां एडिशन होगा जो 24 जून से 23 जुलाई तक खेला जाएगा। इसमें कुल आठ टीमें खेलेंगी और विश्व कप खिताब के लिए दावेदारी पेश करेंगी।
 
भारतीय क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत 24 जून को मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ करेगी। टूर्नामेंट में सबकी नजरें होंगी 2 जुलाई के मैच पर रहेंगी, जब भारत का सामना अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। भारतीय पुरुष टीम को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान के हाथों करारी शिकस्त मिली थी लिहाजा महिला टीम इसमें जीत दर्ज करना चाहेगी। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय महिलाओं का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए अब तक से सभी नौ में से नौ मैच भारतीय महिलाओं ने जीते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »