29 Mar 2024, 18:24:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

VIDEO: विराट ने अपने भांजे के साथ की ताबड़तोड़ फायरिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2017 10:50AM | Updated Date: May 19 2017 10:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के स्‍टार खिलाड़ी और आईपीएल के इस सीजन में ना विराट कोहली चलें ना उनकी टीम। यहीं कारण है कि आरसीबी को इस सीजन में 14 मैचों में सिर्फ तीन में ही जीत मिली। पिछले साल उप-विजेता रही विराट कोहली की कप्तानी वाली ये टीम इस बार प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच सकी। कप्तान विराट कोहली ने 14 मई को आईपीएल का आखिरी मैच खेला और इसके बाद से परिवार के साथ क्वालिटी समय बिता रहे हैं।

1 जून से चैम्पियंस ट्रॉफी खेली जानी है। इसके लिए टीम इंडिया की कमान विराट कोहली के ही हाथ में है। चैम्पियंस ट्रॉफी खेलने के लिए रवाना होने से पहले विराट घर पर काफी मस्ती कर रहे हैं। विराट अपने भांजे आरव के बहुत करीब हैं। आरव के साथ उन्होंने एक बहुत क्यूट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में विराट अपने भांजे के साथ ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं। इससे पहले भी आरव के साथ विराट कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं। विराट के लिए बल्लेबाज के तौर पर आईपीएल-10 इतना बुरा नहीं रहा। उन्होंने 10 मैचों में चार हाफसेंचुरी के साथ 308 रन बनाए।

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »