29 Mar 2024, 19:50:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी को गिफ्ट में मिला ये 2 करोड़ का फ्लैट, जानिए क्या है वजह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2017 2:14PM | Updated Date: May 11 2017 2:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र धोनी को रियल एस्टेट कंपनी एलान ग्रुप ने गुरुग्राम में एक लक्जरी अपार्टमेंट गिफ्ट किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी को मिले इस अपार्टमेंट की कीमत लगभग 1.5 से 2 करोड़ रुपए बताई गई है। 
 
एलान समूह के चेयरमैन राकेश कपूर ने कहा, भारतीय क्रिकेट में उनका योगदान सराहनीय है। वह आने वाले साल में युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हो सकते हैं। कंपनी के निदेशक रवीश कपूर ने कहा कि कंपनी ने अपनी परियोजना एलान मिराकल में धोनी को लग्जरी अपार्टमेंट उपहार में दिया है। इसकी लागत और आकार के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपए हैं। इसका आकार 1,000 वर्ग फुट है।   
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »