20 Apr 2024, 19:44:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फॉर्मूला वन कार चलाने वाली पहली भारतीय महिला बनी गुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 29 2017 11:12AM | Updated Date: Apr 29 2017 11:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और ऐक्टिविस्ट गुल पनाग को कार और बाइक ड्राइविंग का काफी शौक है। अपने ऐक्टिंग करियर से फ्री होने पर वह बाइक या कार राइड करते हुए देखी जा सकती हैं। वह ऐसी पहली भारतीय महिला बन गई हैं जिन्होंने फॉर्म्यूला ई रेसिंग कार को ड्राइव किया है। गुल पनाग ने अपने इस अनुभव से जुड़ी तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया।

उन्होंने स्पेन में महिंद्रा का “M4इलेक्ट्रो” चलाकर यह मुकाम हासिल किया। पनाग ने अपनी ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा की, “मैं बहुत सौभाग्यशाली हूँ कि मैं दुनिया के उन चुनिंदा लोगों में से हूँ जिन्होंने यह कार चलायी है”।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »