19 Apr 2024, 13:14:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पैसों की तंगी के कारण भारतीय क्रिकेटर ने लगाई फांसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2017 11:16AM | Updated Date: Apr 26 2017 11:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। पूर्व रणजी क्रिकेटर अमोल जिचकर ने अपने घर पंखे से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक वहां सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि वे आर्थिक रुप से परेशान थे।
 
38 वर्षीय अमोल सिविल लाइंस स्थित घर में अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहते थे। सीताबुलडी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अमोल को सुबह पांच बजे छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया।    
 
अधिकारी ने कहा कि हो सकता है कि उन्होंने यह कदम वित्तीय संकट के कारण उठाया हो, हालांकि वहां सुसाइड नोट नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। विदर्भ क्रिकेट संघ के अधिकारी ने कहा कि अमोल ने 1998 से 2002 तक विदर्भ टीम के लिए रणजी ट्राॅफी मैच खेले थे। उन्होंने छह प्रथम श्रेणी मैचों में विदर्भ का प्रतिनिधित्व किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »