19 Apr 2024, 07:19:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मिलिए क्रिकेट की 'वंडर गर्ल' से, 9 साल की उम्र में अंडर-19 में चयन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2017 8:33PM | Updated Date: Apr 24 2017 8:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती है। 9 साल की अनादि तागड़े ने इस बात को साकार कर दिखाया है। अनादि का चयन अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। हैरान करने वाली बात ये है कि अनादि पहली बार ही किसी चयन ट्रायल्स में शामिल हुई थी।

 
मध्यप्रदेश की खेल राजधानी इंदौर में रहने वाली अनादि चौथी कक्षा की छात्रा है। इस उम्र में आमतौर पर लड़कियां खिलौनों से खेलती हैं। जिस उम्र में अनादि अपनी तेज गेंदबाजी से बल्लेबाजों के लिए खौफ का पर्याय बनती जा रही है।
 
अनादि पिछले दिनों पहली बार अंडर 19 चयन ट्रायल्स में शामिल हुई। उसकी लाइन और लेंग्थ देखकर बल्लेबाजों के साथ चयनकर्ता भी हैरान रह गए। महज 9 साल की उम्र में पहली बार सीनियर क्रिकेटरों के सामने खेल रही अनादि ने अपने परफार्मेंस से चयनकर्ताओं को भी उसे टीम में सिलेक्ट करने के लिए मजबूर कर दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »