16 Apr 2024, 20:54:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

101 साल की मन कौर ने विदेशी धरती पर भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2017 5:09PM | Updated Date: Apr 24 2017 5:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आॅकलैंड। भारतीय एथलीट 101 वर्षीय मन कौर ने न्यूजीलैंड के आॅकलैंड में वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स में 100 मीटर रेस जीतकर एक नई उपलब्धि अपने नाम की है। यह बुजुर्ग धाविका का 17वां स्वर्ण पदक है। कौर ने एक मिनट 14 सेकेंड का समय लेकर 100 मीटर रेस पूरी की। यहां स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने कौर की हौसला अफजाई की जिन्होंने फिनिश लाइन से कुछ दूरी पर और भी तेजी दिखाई। हालांकि 100 वर्ष की आयु वाले वर्ग में हिस्सा लेने वाली वह एकमात्र एथलीट थीं।
 
न्यूजीलैंड मीडिया ने भी मन कौर की इस रेस में हिस्सा लेने और कम समय में इसे पूरा करने पर उनकी प्रशंसा की है। चंडीगढ़ की मनकौर ने पंजाबी में बात करते हुए जीत के बाद पत्रकारों से कहा- मुझे बहुत बहुत मजा आया। मैं यहां दोबारा भागने आऊंगी और मैं यहां रूकने वाली नहीं हूं।
 
कौर आठ वर्ष पहले यानि 93 साल की उम्र में ही एथलेटिक्स से जुड़ी हैं। मेडिकल जांच के बाद बुजुर्ग धाविका को रेस में हिस्सा लेने की अनुमति दी गई थी। कौर और उनके बेटे भी दुनियाभर में कई मास्टर्स एथलेटिक्स स्पर्धाओं में हिस्सा ले चुके हैं। वह अब तक 17 स्वर्ण जीत चुकी हैं और 200 मीटर रेस में भी हिस्सा लेना चाहती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »