29 Mar 2024, 19:55:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जॉन सीना अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दुनिया के सामने हुए न्यूड: देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2017 3:45PM | Updated Date: Apr 23 2017 3:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। अमेरिका के जाने माने रेसलर और WWE सुपरस्टार जॉन सीना और उनकी गर्लफ्रेंड निकी बेला ने यू-ट्यूब के लिए कपड़े उतारे और इसकी वीडियो यू-ट्यूब पर पोस्ट भी की। दरअसल, इस कपल ने अपने फैंस से वादा किया था कि अगर 'द बेला ट्विंस' के पेज पर 5 लाख सबस्क्राइबर्स (Subscribers) हो जाएंगे तो वो कैमरा के सामने स्ट्रिप डाउन करेंगे। इसके बाद क्या था जॉन सीना के फैंस ने जल्द ही इस कपल को उनके गोल तक पहुंचा दिया। इसके बाद जॉन सीना और उनकी गर्लफ्रेंड ने अपना वादा पूरा किया और कैमरा के सामने स्ट्रिप डाउन किया। शुरुआत में जॉन सीना थोड़ा हिचकते हुए नजर आए थे, लेकिन उन्होंने अपने फैंस से वादा किया था तो उसे पूरा करने के लिए उन्होंने ऐसा किया। बाद में कैमरा का सामने जॉन सीना ने अपनी गर्लफ्रेंड के डांस भी किया।

क्या था जॉन सीना की गर्लफ्रेंड का वादा
निकी और उनकी बहन ब्राई का एक यूट्यूब चैनल है और इस चैनल के सब्सक्राइबर बढ़ाने के लिए निकी के ऐलान किया था कि जिस दिन इस चैनल के पांच लाख या इससे अधिक सब्सक्राइबर हो जाएंगे उस दिन वह अपने पार्टनर स्टार रेसलर जॉन सीना के साथ कैमरे के सामने न्यूड होंगी। 
 
रिंग में जॉन ने किया था प्रपोज
गौरतलब है कि हाल ही में जॉन सीना ने रेसलमीनिया में रिंग में अपनी प्रेमिका निकी बेला को प्रपोज किया था और अंगूठी पहनाई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »